गोंडा, मार्च 31 -- गोण्डा, संवाददाता। शहर में पालिका की लापरवाही एक बार फिर लोगों की जान पर भारी पड़ते-पड़ते रह गई। सर्कुलर रोड पर खुले नाले में एक कार घुस गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ। घटना के बाद आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने नगर पालिका की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। उधर, सोमवार देरशाम सेमरा चौकी के पास खुले नाले में बाइक सवार गिर गया। उसे लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला। बताया जाता है कि सर्कुलर रोड पर कई स्थानों पर नाले खुले पड़े हैं, जिन पर न तो ढक्कन लगाए गए हैं और न ही किसी प्रकार की चेतावनी व्यवस्था की गई है। मंगलवार को एक कार चालक खुले नाले को नहीं देख सका और वाहन सीधे उसमें जा घुसा। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह चालक को बाहर निकाला गया। वहीं, बड़गांव इलाके के सेमरा चौकी के निकट भी एक व्यक्ति नाले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.