रुडकी, अप्रैल 1 -- मंगलौर क्षेत्र के सर्की रजवाहे में बीती रात बड़ी दरार आने से लिब्बरहेड़ी, नसीपुर और हरचंदपुर गांव के किसानों की लगभग 500 बीघा फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई है। बुधवार सुबह जब किसान अपने खेतों पर पहुंचे तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद सिंचाई विभाग ने रजवाहे का पानी पीछे से बंद करवाया। आसफनगर से निकलकर पुरकाजी तक जाने वाला सर्की रजवाहा मंगलवार देररात लिब्बरहेड़ी, नसीरपुर और हरचंदपुर के बीच अचानक टूट गया। अंधेरे के कारण किसी को इसकी भनक नहीं लगी और पानी तेजी से खेतों में भरने लगा। बुधवार सुबह जब किसान खेतों की ओर आए, तो चारों तरफ पानी ही पानी नजर आया। रजवाहा टूटने से करीब 30 से ज्यादा किसानों के खेतों में खड़ी गेंहू, गन्ना और सरसों की फसलें पानी में डूब गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...