सर्किल रेट में वृद्धि कर उसका 4 गुना मुआवजा देने की मांग
बिजनौर, जुलाई 27 -- राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय बिजनौर पर राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक में बिजनौर से होकर गुजरने वाले दो प्रमुख एक्सप्रेस-वे गंगा एक्सप्रेसवे और शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे के लिए की जा रही भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पर गंभीर चर्चा हुई। बैठक के उपरांत मांगों को लेकर एक ज्ञापन कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को सौंपा गया। ज्ञापन में सर्किल रेट बढ़ाने की मांग की गई। सोमवार को आयोजित बैठक में किसानों ने कहा कि उनकी बेशकीमती कृषि भूमि को कौड़ियों के भाव में अधिग्रहित किया जा रहा है। जिस कृषि भूमि का वर्तमान बाजार भाव 1 करोड़ रुपये प्रति बीघा से अधिक है, उसका सरकारी सर्किल रेट मात्र 3 से 5 लाख रुपये प्रति बीघा है। सर्किल रेट का 4 गुना मुआवजा देने पर भी किसान पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे। किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.