कौशाम्बी, जून 13 -- चायल तहसील में सर्किल रेट में की गई बढ़ोत्तरी के विरोध में अधिवक्ताओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। धरने के पांचवें दिन शुक्रवार को एक भी बैनामा नहीं हुआ। पांचवें दिन भी चायल के अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी रही। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वह लोग उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बैनामा नहीं होने से सरकार को औसतन 80 लाख रुपये का नुकसान अब तक हो चुका है। चायल के अधिवक्ताओं का आरोप है कि सर्किल रेट में हुई तीन से नौ गुना की वृद्धि एकतरफा और मनमाने ढंग से की गई है। इसका आम जनता पर सीधा असर पड़ेगा। अधिवक्ताओं का कहना है कि इस वृद्धि से जमीन की खरीद-फरोख्त ठप हो जाएगी और आम नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ लद जाएगा। इससे स्थानीय रियल स्टेट बाजार बुरी तरह प्रभावित होगा। उन्होंने प्रशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.