बागपत, जून 3 -- चांदीनगर। पूरनपुर नवादा गांव में मंगलवार को औद्योगिक क्षेत्र के लिए किए जाने वाले भूमि अधिग्रहण को लेकर 12 गावों के किसानों की पंचायत हुई। पंचायत में किसानों ने अपनी मांग उठाते हुए कहा कि पहले जमीन का सर्किल रेट बढ़ाया जाए, जिसके बाद किसानों को सर्किल रेट का चार गुणा मुआवजा दिया जाये वरना वे भूमि का अधिग्रहण नहीं होने देंगे। पंचायत में वक्ताओं का कहना था कि प्रशासन या तो बाजारी रेट पर किसानों को मुआवजा दे या फिर सर्किल रेट बढाकर उसका चार गुना मुआवजा किसानों को दिया जाए। इसके अलावा किसानों ने भूमि के बदले 10 प्रतिशत विकसित भूखड़ देने, बिजली, पानी, सीवर जैसी मूलभूत सुविधाएं देने की भी मांग उठाई। यह भी पढ़ें- लिंक एक्सप्रेस वे: 39 गांवों में दो से 25 फीसदी तक बढ़ाए सर्किल रेट किसानों ने कहा कि नगलावाहन का जगंल रटौल नगर पंचायत मे...