नोएडा, अप्रैल 6 -- रबूपुरा, संवाददाता। नोएडा एयरपोर्ट समेत विभिन्न परियोजनाओं ने यमुना सिटी में जमीन के दाम बढ़े हैं, लेकिन जिला प्रशासन की ओर से कई वर्ष बाद भी सर्किल रेट में इजाफा नहीं किया गया है। इस संबंध में जेवर विधायक ने सीईओ और जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने धीरेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में भूमि के बाजार मूल्य में वृद्धि हुई है, लेकिन इसके बाद भी सर्किल रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे क्षेत्र के किसानों और भूस्वामियों को नुकसान हो रहा है। विधायक ने प्राधिकरण के सामने सर्किल रेट और मुआवजा दरों की जल्दी समीक्षा करते हुए आगामी बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को रखते हुए बाजार भाव के अनुसार मुआवजा बढ़ाने और प्रभावित किसान परिवारों को उनकी जमीन का सही मूल्य मिलने की...