उरई, जून 22 -- उरई। संवाददाता जालौन-झांसी लिंक एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित की जा रही भूमि के मुआवजे को लेकर किसानों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर सर्किल रेट बढ़ाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि वर्तमान दरें बाजार मूल्य की तुलना में बेहद कम हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।सोमवार को ग्राम काबिलपुरा और फूलपुरा के किसानों ने डीएम को मांग पत्र देते हुए बताया कि जालौन- झांसी लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए उनकी भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है, लेकिन पिछले लगभग नौ वर्षों से सर्किल रेट में उचित वृद्धि नहीं की गई है। किसानों का आरोप है कि वर्तमान मुआवजा दरें बाजार मूल्य से काफी कम हैं, जबकि क्षेत्र में जमीन का मूल्य करीब 30 लाख रुपये प्रति एकड़ तक पहुंच चुकी है। किसानों ने कहा कि भूमि अधिग्रहण के बाद उनके पास आजीविका का कोई ...