लखनऊ, मई 30 -- सर्किल रेट बढ़ने से सबसे ज्यादा लिंक एक्सप्रेस वे परियोजना में मोहनलालगंज के जिन 15 गांव के किसानों की जमीनें जा रही थी, उन गांव के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। अधिसूचना जारी होने के बाद से लगातार प्रभावित किसान व किसान संगठन सर्किल रेट बढ़ाये जाने की मांग कर रहे थे। प्रस्तावित सर्किल रेट की जानकारी मिलने के बाद किसानों ने राहत महसूस की है। वहीं विरोध कर रहे किसान संगठन का कहना है कि प्रस्तावित सर्किल रेट अभी भी काफी कम है लिंक एक्सप्रेस-वे में जिन किसानों की जमीन जा रही है उन्हें मुआवजा एक करोड़ रुपये बीघा दिया जाए। किसान संगठन आपत्तियां दर्ज करायेगा। मोहनलालगंज के 15 गांव हुलासखेड़ा, पहासा, सदरापुर, रतियामऊ, सिठौलीकलां, देई टीकर,भसण्डा, रायपुर, विन्दौवा, भट्टी बरकतनगर, खुजेहटा, देहरामऊ, गदियाना, डांडा सिकन्दरपुर व गौरा (ग...