सर्किल रेट बढ़ने के बाद भी किसान नहीं कर रहे बैनामा
मैनपुरी, मई 17 -- सर्किल रेट की मुआवजा राशि बढ़ाने के बावजूद भी बैनामे की संख्या में बढ़ोतरी न होने पर रविवार को एसडीएम भोगांव ने किसानों से संपर्क साधा। उन्होंने किसानों को रजिस्ट्री करने के लिए प्रेरित किया। क्षेत्र के ग्राम मुड़ई के किसानों की जमीन फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित की जा रही है। किसान जमीन के सर्किल रेट बढ़ाने की मांग कर रहे थे। सर्किल रेट 30 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 40 लाख रुपए कर देने के बाद भी अभी तक बैनामों की संख्या में प्रगति न होने पर रविवार को एसडीएम ने ग्रामीणों को बैनामा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जितनी शीघ्र ही बैनामा कर देंगे मुआवजा की राशि उतनी ही जल्दी उनके खातों में डाल दी जाएगी। प्रदेश सरकार ने फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस के लिए मई के अंत तक जमीन अधिग्रहण का लक्ष्य रखा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.