सीतामढ़ी, मार्च 31 -- सीतामढ़ी। अप्रैल से पहले पुराने दर पर जमीन खरीदने की मानो 'आखिरी दौड़' शुरू हो गई है। सर्किल रेट में संभावित बढ़ोतरी की खबर ने पूरे जिले में जमीन बाजार को गरमा दिया है। इसके कारण जिले में जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर इन दिनों असामान्य तेजी देखने को मिल रही है। इसका असर निबंधन कार्यालयों में साफ दिख रहा है, जहां सुबह से ही रजिस्ट्री कराने वालों की लंबी कतार लग रही है। सर्किल रेट में संभावित बढ़ोतरी की खबर के बाद लोग पुराने दर पर ही जमीन का सौदा निपटाने की कोशिश में जुट गए हैं। निबंधन कार्यालयों में इन दिनों भारी भीड़ उमड़ रही है और दिनभर रजिस्ट्री कराने वालों की कतार लगी रहती है। हालात यह हैं कि लोग दस्तावेज हाथ में लिए घंटों अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। खरीदार जल्द से जल्द सौदा पक्का करने की कोशिश में हैं, ताकि बढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.