सर्किल रेट बढ़कर हुआ 40 लाख, ग्रामीण जल्द करें बैनामें
मैनपुरी, मई 23 -- ग्राम पंचायत मुडई स्थित पंचायत घर में शनिवार को किसान बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एडीएम श्यामलता आनंद और एसडीएम भोगांव नीरज कुमार द्विवेदी ने की। एडीएम ने बताया कि क्षेत्र के किसानों की मांग को देखते हुए हाईवे के लिए अधिग्रहित होने वाली भूमि का सर्किल रेट 30 लाख रुपये से बढ़ाकर अब 40 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर कर दिया गया है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे बिना किसी देरी के अपनी भूमि की रजिस्ट्री (बैनामा) कराएं ताकि हाईवे निर्माण का कार्य समय पर शुरू हो सके। उन्होंने चेतावनी भी दी कि समय सीमा समाप्त होने के बाद प्रशासन द्वारा भूमि को अनिवार्य रूप से अधिग्रहित करने की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। एसडीएम भोगांव नीरज कुमार द्विवेदी ने रजिस्ट्री प्रक्रिया में आ रही किसानों की समस्याओं का मौके पर ही निस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.