बागपत, मई 11 -- चांदीनगर। यूपीसीडा द्वारा प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र में शामिल 12 गांवों के किसानों और ग्रामीणों की रविवार को सिंगौली तगा गांव में पंचायत हुई। जिसमें भूमि अधिग्रहण को लेकर आगे की रणनीति तैयार की गई। पंचायत में बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीण और विभिन्न गांवों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। किसानों ने एकजुट होकर कहा कि बिना उचित मुआवजे और किसानों की सहमति के किसी भी कीमत पर जमीन अधिग्रहण स्वीकार नहीं किया जाएगा। पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि यूपीसीडा द्वारा जिन गांवों की जमीन औद्योगिक क्षेत्र के लिए प्रस्तावित की गई है, वहां के किसानों में आक्रोश है। किसानों का कहना है कि उनकी पुश्तैनी खेती की जमीन ही उनके परिवारों की आजीविका का मुख्य साधन है। यह भी पढ़ें- पुरैला में किसान बोले कम सर्किल रेट पर नहीं करेंगे बैनामा यदि जमीन अधिग्रहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.