बागपत, मई 9 -- चांदीनगर। उत्तर प्रदेश औधोगिक विकास प्राधिकरण द्वारा बागपत के 12 गावों की जमीन अधिग्रहित की जानी है। जिससे लेकर फुलैरा गांव में शनिवार को किसानों की पंचायत हुई। जिसमें मौजूदा सर्किल रेट पर जमीन न देने का निर्णय लिया गया। किसानों ने बाजारी रेट पर मुआवजा दिए जाने की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन का बिगुल बजा देने की चेतावनी दी। उत्तर प्रदेश औधोगिक विकास प्राधिकरण द्वारा खेकड़ा क्षेत्र के 12 गावों की जमीन अधिग्रहित की जानी है। जिसका क्षेत्र के किसान विरोध कर रहे है। शनिवार को क्षेत्र के फुलैरा गांव में भागौट, सरफाबाद, गौना और लहचौडा आदि गांवों के किसानों की पंचायत हुई। यह भी पढ़ें- किसानों की दो टूक-औद्योगिक गलियारे को नहीं देंगे भूमि गजराज फौजी के आवास पर आयोजित हुई पंचायत में वक्ताओं का कहना था कि वर्तमान सर्किल रेट पर जमीन ...