सर्किल रेट नहीं बाजारी भाव का चाहिए मुआवजा, तभी देंगे जमीन
बागपत, जुलाई 12 -- चांदीनगर। भूमि अधिग्रहण को लेकर लहचौड़ा गांव में रविवार को किसानों की पंचायत हुई। जिसमें किसानों ने कहा कि सर्किल रेट से चार गुना पर वे अपनी भूमि अधिग्रहण नहीं होने देंगे। उन्हें बाजारी रेट का मुआवजा चाहिए, तभी वे जमीन देंगे। बागपत के 12 गांवों की जमीन औधोगिक क्षेत्र के लिए अधिग्रहित की जानी है। इस अधिग्रहण को लेकर किसान दो फाड़ हो चले है। एक गुट कुछ शर्तो के साथ जमीन देने को तैयार है, जबकि दूसरा गुट उचित मुआवजा दिलाने की मांग कर रहा है। रविवार को लहचौड़ा गांव में दीपक शर्मा के आवास पर 12 गावों के किसानों की पंचायत हुई, जिसमें बोलते हुए पूर्व प्रधान जय भाटी ने कहा कि किसान सर्किल रेट से चार गुना दामों पर जमीन नहीं देंगे। जमीन लेनी है, तो बाजारी भाव का मुआवजा दिया जाए। इस दौरान राम प्रकाश, मास्टर गोपीचंद, कृष्णपाल, बलवीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.