बुलंदशहर, फरवरी 28 -- किसान सेवा समिति (चोला क्षेत्र) के संयोजक अजीत दोला के नेतृत्व में गांव सरायदूल्हा में पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में किसानों ने एकमत होकर प्रदेश सरकार से मांग की कि नए भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा अथवा बाजार भाव, जो भी अधिक हो, किसानों को दिया जाए। किसानों ने कहा कि यदि सरकार को भूमि की आवश्यकता नहीं है तो संबंधित भूमि को तत्काल भू-रिकॉर्ड में किसानों के नाम दर्ज करते हुए वापस किया जाए। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पंचायत में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी रणनीति तय करने के लिए 14 मार्च को एक विशेष पंचायत बुलाई जाएगी, जिसमें आगे की कार्रवाई पर विचार-विमर्श किया जाएगा। पंचायत की अध्यक्षता चौधरी निरंजन सिंह ने की तथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.