संभल, मार्च 27 -- सर्किल में बढ़ते अपराध को लेकर शुक्रवार को डीआईजी मुनिराज जी ने घटनास्थल पर जाकर पीड़ितों से जानकारी ली। वहीं कोतवाली में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। उसके बाद शहर में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। सर्किल के तीनों थानों में बढ़ते अपराध को लेकर शुक्रवार को डीआईजी मुनिराज जी ने थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव अलीपुर बुजुर्ग उर्फ बड़ागांव गुरुवार की सुबह 11 बजे हुई महिला के साथ लूट की घटना को लेकर घटनास्थल पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित जमुना देवी पत्नी राजेंद्र से घटना की जानकारी ली। उसके बाद कोतवाली क्षेत्र के गांव असालदपुर जारई में 24 मार्च को हरपाल पुत्र पीतांबर को परिवार सहित बंधक बनाकर की भी मौके पर जाकर जानकारी ली। बहजोई थाना क्षेत्र के दूधापुर में ओमवती के साथ हुई लूट की वारदात की भी डीआईजी ने...