जहानाबाद, जुलाई 19 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। स्थानीय पुलिस ऑफिस में रविवार को एसपी कोटा किरण कुमार ने सर्किल इंस्पेक्टरों के साथ बैठक की। इसमें थानों में लंबित कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गई। बताया गया कि एसपी ने बैठक कर लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, थाना निरीक्षण, मालखाना प्रबंधन, पॉकेट डिस्पोजल, नोटिस तामिला तथा थाना स्तर के लंबित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। सभी अंचल निरीक्षकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने तथा पुलिस नियमावली का कड़ाई से पालन करते हुए कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...