सर्किट हाउस सभागार में आम क्रेता विक्रेता बैठक संपन्न
सहारनपुर, जुलाई 31 -- सहारनपुर, संवाददाता। उपनिदेशक प्रशासन/विपणन मंडी देवेन्द्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में आम उत्पादकों, निर्यातकों, एफपीओ, एफपीसी की आम क्रेता-विक्रेता बैठक आयोजित हुई जिसमें किसानों एवं निर्यातकों के मध्य संवाद की मार्फत गुणवत्ता ग्रेडिंग व उत्तम आम की जानकारी तथा बेहतर व्यापार आदि को लेकर की जानकारियां साझा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट/सभापति कृषि उत्पादन मंडी समिति सहारनपुर कुलदीप सिंह ने कहा कि ऐसे एमओयू किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने, एफपीओ को सशक्त बनाने तथा सहारनपुर जनपद से कृषि एवं बागवानी उत्पादों के निर्यात को नई दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कृषि विपणन विभाग एवं एपीडा द्वारा भविष्य में भी उत्पादकों और निर्यातकों के मध्य समन्वय स्थापित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.