सहारनपुर, अप्रैल 21 -- सहारनपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सर्किट हाउस रोड चौड़ीकरण के दौरान मकानों को तोड़े जाने का मामला अब न्यायालय पहुंच गया है। इस प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अदालत ने नगर आयुक्त सहित आठ अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हसनपुर निवासी शमशेर सिंह गौतम ने आरोप लगाया है कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर बिना सही सीमांकन के लोगों के मकानों को नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वाद दायर करते हुए महापौर, नगर आयुक्त, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, एसडीएम सदर समेत कई अधिकारियों को पक्षकार बनाया है। याचिका में कहा गया है कि शुगर मिल से हसनपुर रोड तक बहने वाले रजबहा और उससे सटी पटरियों की चौड़ाई सिंचाई विभाग के रिकॉर्ड में स्पष्ट रूप से दर्ज है, लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण का हवाला देकर कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.