सहारनपुर, मार्च 9 -- सहारनपुर। रविवार को सर्किट हाउस रोड पर हो रखे अतिक्रमण को हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग का बुलडोजर चला। दरअसल सड़क चौड़ीकरण के साथ-साथ सड़क किनारे नाले का निर्माण कराया जाना है। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों ने नोटिस आदि को लेकर कार्यवाही का विरोध किया। खास है कि सर्किट हाउस रोड का चौड़ीकरण किया जाना है। एक ओर सड़क काफी संकरी है। विभाग के अनुसार, सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर 5.5 मीटर की जानी है तथा उसके आगे नाले का निर्माण होना है। इसी को लेकर रविवार को लेबर कॉलोनी के पास जब बुलडोजर पहुंचा तो कोरी माजरा, लाकडमाजरा व आसपास के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही का विरोध किया। लोगों का कहना था कि बगैर नोटिस दिए अतिक्रमण हटाने को बुलडोजर चलाया जा रहा है। राजकुमार प्रधान अरविंद लक्कड़ माजरा, भानु प्रताप सीपी सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.