सर्किट हाउस में 15 जुलाई को लगेगी दिव्यांगजनों की मोबाइल कोर्ट
प्रयागराज, जुलाई 14 -- दिव्यांगजनों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से बुधवार को सर्किट हाउस में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया जाएगा। राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन की पहल पर आयोजित इस मोबाइल कोर्ट में दिव्यांगजन अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। प्रयास रहेगा कि अधिकतर मामलों का निस्तारण मौके पर ही किया जाए। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि मोबाइल कोर्ट का उद्देश्य विशेष रूप से ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के उन दिव्यांगजनों तक पहुंचना है, जो अभी तक सरकारी योजनाओं और अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह जागरूक नहीं हैं। इसके लिए कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराया गया है, ताकि अधिक से अधिक दिव्यांगजन इसमें शामिल हो सकें। यह भी पढ़ें- सर्किट हाउस मे दिव्यांग न्याया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.