जमशेदपुर, मार्च 21 -- जमशेदपुर। शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव का आयोजन किया गया इसमें सुबह 8 से 11 बजे तक सामूहिक गणगौर पूजन का आयोजन हुआ। जिसके बाद गणगौर को पानी पिलाने का कार्यक्रम नृत्य नाटिका एवं लोकगीत के माध्यम से होगा। नारायणी सेवा ट्रस्ट ने समाज की सभी माताओं एवं बहनों से गणगौर उत्सव में शामिल होने का अनुरोध किया हैं। गणगौर महोत्सव में मिलती जुलती चुनरी ड्रेस कोड थी, यह जानकारी ट्रस्टी कैलाश सरायवाला ने दी। इसे सफल बनाने में राजकुमार चंदूका, राजकुमार संघी, विजय मित्तल, अनिल नरेडी, ललित सरायवाला, नवीन पोद्दार, किशन सोंथालिया, अभिषेक भालोटिया शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.