बागपत, जनवरी 9 -- दाहा। सरौरा के जंगल में तेंदुए ने एक नीलगाय को अपना शिकार बनाया। सूचना मिलने पर पहुंचे वन कर्मियों ने तेंदुए की जानकारी जुटाई तथा किसानों संग कांबिंग भी कराई गई। सरौरा के जंगल में तेंदुए ने दो दिन पहले एक नीलगाय को अपना शिकार बनाया। जबकि गुरुवार को जंगल में घूम रहे एक आवारा कुत्ते को तेंदुआ किसानों के सामने ही लेकर वन क्षेत्र में लेकर घुस गया। किसान ग्राम प्रधान तमेलागढ़ी राजीव कुमार से मिले। जिस पर प्रधान ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी बड़ौत सुनेंद्र सिंह ने वन कर्मियों को मौके पर भेजा। किसानों सतवीर, मुकेश, रामकुमार, संजय, मुनेश आदि ने बताया कि एक सप्ताह से तेंदुआ वन क्षेत्र के आस पास के खेतों में दिखाई दे रहा है। बताया कि दो दिन पहले जब तेंदुआ नीलगाय को शिकार बनाकर सूरजपाल के गन्ने के खेत...