सरौनी गांव में एक ही रात तीन घरों में चोरी, ग्रामीणों में दहशत
सहरसा, मई 24 -- सोनवर्षाराज, एक संवाददाता।बसनही थाना क्षेत्र अंतर्गत सरौनी मधेपुरा पंचायत के सरौनी गांव वार्ड संख्या 9 में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक साथ तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। चोरों ने गौरव मंडल, रामबोल मंडल एवं हरदेव मंडल के घर का ताला और कुंडी तोड़कर बक्सा-पेटी उठा लिया तथा बहियार में ले जाकर उसे तोड़ दिया। घटना में गौरव मंडल के घर से करीब 15 हजार रुपये नगद सहित जेवरात और रामबोल मंडल के घर से दो हजार रुपये, सोने के आभूषण व महंगे कपड़ों की चोरी हुई। हरदेव मंडल के घर से चोरों को कोई कीमती सामान नहीं मिला। यह भी पढ़ें- गड़खा में घर में घुसे चोर, नकद समेत लाखों के जेवरात उड़ाए सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो बहियार में टूटे बक्से और बिखरे कपड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.