बेगुसराय, अगस्त 23 -- वीरपुर, निज संवाददाता। दहेज के लिए बहू को पहले प्रताड़ित किया, फिर मारपीट की और रास्ते से हटाने के लिर जिंदा जलाकर मार डालने का प्रयास कर दिया। मामला पर्रा पंचायत के सरौंजा गांव का है। मो. साहिल की पत्नी कहकशां परवीन ने अपने पति समेत ससुराल वालों पर हत्या की कोशिश करने का मामला दर्ज कराया है। कहा है कि एक साल पहले ही उनकी शादी हुई है। शादी के समय उनके पिता ने देन मैहर के रूप में 2 लाख 52 हजार रुपए, 8 भर सोने व 20 भर चांदी के जेवर दिए थे।

दहेज की मांग किन्तु शादी के कुछ दिन बाद से ही उनके पति मो. साहिल, सास फरजाना खातून, ससुर मो. सादिक व घर के अन्य लोग एक मोटरसाइकिल व 3 भर सोने की चेन की मांग करने लगे। नहीं देने पर वे लोग उन्हें प्रताड़ित करने लगे। उसके बाद मारपीट की। 16 अगस्त को उनकी सास ने उनके शरीर पर किरासन तेल डाल...