मथुरा, अप्रैल 9 -- हाइवे के गांव बाद में श्रीकृष्ण सरोवर में सैकड़ों मछलियों की मौत हो गई है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने इसमें जहरीले केमिकल एवं तेल आने का आरोप लगाकर गुरुवार को प्रदर्शन किया, वहीं मथुरा रिफाइनरी प्रबंधन एवं सांसद के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बताया कि कुंड में अपर आगरा नहर से बारिश का पानी खेतों के रास्ते आता है। इसके साथ रिफाइनरी से निकले केमिकल व तेल भी आ गया है। कई दिनों से आ रहे इस प्रदूषित पानी से सरोवर का जल काला हो गया और जलीय जीवन पर संकट खड़ा हो गया है। सरोवर किनारे मरी मछलियां देखकर ग्रामीणों में रोष है। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, जिससे धार्मिक आस्था एवं पर्यावरण दोनों प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीण दिनेश सिंह तरकर ने मांग की है कि रिफाइनरी प्रबंधन एवं जिला प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.