नैनीताल, अप्रैल 13 -- नैनीताल, संवाददाता। सरोवर नगरी में वीकेंड के बाद भी सोमवार को पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही शहर में पर्यटकों का आगमन जारी रहा और खिली धूप के बीच सैलानियों ने नौकायन समेत विभिन्न गतिविधियों का लुत्फ उठाया। मंगलवार को राजकीय अवकाश होने के कारण यह वीकेंड बेहतर रहने की उम्मीद बनी है।मालरोड, नैनीझील, केव गार्डन, स्नो व्यू प्वाइंट, पंगोट और हिमालय दर्शन जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर दिनभर चहल-पहल बनी रही। नौकायन को सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। वहीं, शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति भी बनी रही। सोमवार को करीब दो हजार से अधिक वाहनों ने शहर में प्रवेश किया। भीड़ अधिक होने से कई वाहनों को रूसी बाईपास में रोका गया। जहां से शटल सेवा प्रभावी की गई। वहीं, चिड़ियाघर में 700, केव गार्डन में 550 और रोपव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.