रुद्रपुर, मार्च 11 -- किच्छा। सरोज रानी के देहावसान के पश्चात उनके परिजनों ने उनका नेत्रदान कराया। मित्तल नेत्रदान केंद्र रुद्रपुर ने नेत्रदान की प्रकिया पूरी की। 70 वर्षीय सरोज रानी नगर के व्यापारी अशोक ठुकराल की पत्नी थीं। वह काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। मंगलवार रात्रि उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई। जिसके बाद परिजनों भारत विकास परिषद के अनुरोध पर परिजनों ने नेत्रदान की सहमति प्रदान कर दी। मित्तल नेत्रदान केंद्र रुद्रपुर के डॉ. ललित मोहन उप्रेती डॉ. दीपक भट्ट के निर्देशन में मनीष रावत नेत्रदान टेक्नीशियन ने नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.