सहरसा, मार्च 21 -- सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सरोजा पंचायत स्थित सरोजा गांव में मां अष्टभुजा भगवती मंदिर परिसर में आयोजित 96 घंटे का अखंड रामधुन अष्टयाम महायज्ञ का गुरुवार शाम विधि-विधान पूर्वक पूर्णाहुति के साथ भव्य समापन हो गया। आचार्य पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मुख्य यजमान राजकिशोर सिंह के हाथों पूर्णाहुति कराई गई। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। महायज्ञ के दौरान दूर-दराज से आए कीर्तन मंडलियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने लगातार राम नाम संकीर्तन कर माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। समापन पर भक्ति-भजन कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इधर, मोहम्मदपुर पंचायत के भोटिया गांव स्थित मां अष्टभुजा मंदिर परिसर में 26 मार्...