प्रयागराज, नवम्बर 30 -- प्रयागराज। नगर निगम वेंडरों को सिविल लाइंस क्षेत्र के सरोजनी नायडू मार्ग पर वेंडिंग जोन बनाने का आश्वासन दे रहा है। इसी मार्ग पर नगर निगम अर्बन बाजार भी बना रहा है। एक दस्तावेज सामने आया है, जिसके अनुसार सरोजनी नायडू मार्ग पर वेंडिंग जोन बनीने की कोई योजना नहीं है। टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य रविशंकर द्विवेदी का कहना है कि यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत के जवाब में भेजी गई है। कमेटी के सदस्य ने रिपोर्ट देखने के बाद बताया कि इस प्रकार तो नगर निगम सरोजनी नायडू मार्ग से उजाड़े गए पटरी दुकानदारों को गुमराह कर रहा है। रिपोर्ट में मार्ग पर वेंडिंग जोन बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। जबकि अधिकारी मार्ग पर वेंडिंग जोन बनाने का आश्वासन दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.