लखनऊ, अप्रैल 12 -- लखनऊ, संवाददाता। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच रविवार को इकाना स्टेडियम में खेला गया मुकाबला उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना का अद्भुत संगम रहा। दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम और रोमांचक माहौल ने इस मैच को यादगार अनुभव बना दिया।उन्होंने कहा कि लखनऊ तेजी से विश्वस्तरीय खेल आयोजनों का केंद्र बन रहा है, जो न केवल शहर बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सरोजनीनगर विधानसभा में क्रिकेट सहित सभी खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि हर स्कूल, कॉलेज और मोहल्ले से नई प्रतिभाएं उभरकर सामने आएं। इस अवसर पर राजीव शुक्ला, प्रमोद तिवारी, संजीव गोयनका, तजिंदर पाल सिंह बिट्टू, उदय सिन्हा, रामेश्वर सिंह व आरपी सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.