लखनऊ, फरवरी 26 -- गुरुवार सुबह ममेरा भाई घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था, शव पोस्टमार्टम को भेजा सरोजनीनगर, संवाददाता। सरोजनीनगर में गुरुवार को एक राजगीर मिस्त्री का शव संदिग्ध हालात में घर के अंदर लटका मिला। उस वक्त घर पर कोई नहीं था। सुबह ममेरा भाई बाइक लेने आया तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चिल्लावां गांव निवासी रूपचंद (30) राजगीर मिस्त्री था। परिवार में पत्नी सोनी, दो साल का बेटा विनायक और सोनी की मां मीना भी रहती है। बुधवार को पत्नी सोनी अपने बच्चे विनायक के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने अपने मायके उन्नाव के कोंइथर गांव चली गई। जबकि गुरुवार सुबह सोनी की मां मीना घर में ताला लगाकर झाड़ू पोछा करने एलडीए कॉलोनी चली गई। मृतक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.