लखनऊ, फरवरी 14 -- लखनऊ, संवाददाता। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के जनसेवा अभियान आपका विधायक आपके द्वार का आयोजन हुआ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के दक्षिण प्रथम मंडल के पंडित खेड़ा के सौभाग्य मैरिज हॉल में जनसुनवाई में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की टीम ने क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से संवाद स्थापित किया। उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना गया। संबंधित विभागों के माध्यम से उनके त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान की प्रक्रिया सुनिश्चित की गयी। जनसुनवाई शिविर में आयुष्मान कार्ड, इंटरलॉकिंग, हैंडपंप, मंदिर जीर्णोद्धार, तारा शक्ति सिलाई सेंटर, स्ट्रीट लाइट समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कुल 20 प्रकरणों को देखा, सुना गया। यहां एक वरिष्ठ नागरिक का आयुष्मान कार्ड मौके पर ही बनवाया गया। साथ ही सन आई हॉस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.