लखनऊ, अप्रैल 26 -- भीषण गर्मी के बीच सरोजनीनगर ब्लॉक कार्यालय में पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है। परिसर में लगे आरओ वाटर कूलर व हैंडपम्प लंबे समय से खराब पड़े हैं। ग्राम पंचायतों से यहां आने वाले लोग मजबूरी में बाहर से पानी खरीदकर पी रहे हैं। इस बदहाल व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी है और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग उठ रही है। सरोजनीनगर ब्लॉक में 47 ग्राम पंचायतें हैं। ग्राम पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीण हर रोज अपनी फरियाद व शिकायत लेकर ब्लॉक आते हैं। ब्लॉक कार्यालय में पेयजल के लिए लगे दो आरओ वाटर कूलर काफी लम्बे समय से खराब पड़े हैं। यह भी पढ़ें- मांडा ब्लॉक का वाटर कूलर तीन महीने से खराब यहां लगा एक हैंडपम्प भी खराब पड़ा है। परिसर में लगे नल भी या तो काम नहीं कर रहे हैं या उनमें पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो रही है। इन परिस्थितियों में कई लो...