लखनऊ, अप्रैल 11 -- बंथरा नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को आयोजित समारोह में नामित सभासदों को पद की शपथ दिलाई गई। नगर पंचायत अध्यक्ष रामावती की अध्यक्षता एवं नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी श्वेता सिंह की मौजूदगी में आयोजित समारोह में सरोजनीनगर एसडीएम अंकित शुक्ला ने नामित सभासद राहुल रावत, अखिलेश कुमार गौतम 'प्रमोद' एवं जयदीप त्रिवेदी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश सिंह चौहान, ब्लाक प्रमुख सुनील कुमार रावत,पार्षद प्रतिनिधि लवकुश रावत, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रतिनिधि राजेश त्रिपाठी, शिवकुमार, सभासद रेखा गौतम, बच्चा सिंह, बृजेश कुमार, अतुल शुक्ला, सीमा रावत, कुसुमा देवी, अतुल कुमार रावत, हंसराज, उर्मिला, हुकुम सिंह, राजेश कुमार, गोविंद कुमार, राजेश सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...