लखनऊ, मार्च 22 -- सरोजनीनगर इंडस्ट्रियल एरिया की सड़कों की बदहाली से उद्यमियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पिछले करीब एक वर्ष से क्षेत्र की सड़कें खराब पड़ी हैं। सीवर लाइन के काम के चलते अधिकांश सड़कें खोद दी गई हैं, जिससे आवागमन बेहद कठिन हो गया है। इसका असर उद्योगों के संचालन और माल ढुलाई पर पड़ रहा है। सरोजनीनगर इंडस्ट्रियल एरिया मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नीलमणि वार्ष्णेय ने बताया कि क्षेत्र की सड़कें बेहद जर्जर हो चुकी हैं। इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई। एसोसिएशन के महासचिव रितेश श्रीवास्तव ने कहा कि खराब सड़कों के कारण उद्योगपतियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। अधिकारियों से कई दौर की बातचीत के बावजूद सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रियल एरिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.