सरोजनीनगर: बिल्डर का नाम हटा, वापस सरकार के नाम दर्ज होगी जमीन
लखनऊ, मई 19 -- सरोजनीनगर के बिजनौर में जो जमीन बिल्डर के नाम से दर्ज कर दी गई थी, आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में खबर छपने के बाद तहसील प्रशासन जागा। खतौनी से बिल्डर का नाम हटा दिया गया। एसडीएम सरोजनीनगर ने रविवार 17 मई को छपी खबर का संज्ञान लेते हुए जांच कराई और एसडीएम न्यायिक के आदेश का पालन कराते हुए जमीन को सरकार के नाम वापस दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। नायब तहसीलदार खुशहालगंज ने इस संबंध में कम्प्यूटरीकृत वाद संख्या-टी-202610460509005 रोहित अवस्थी बनाम माया मामले में पूर्व में जारी एक पक्षीय नामांतरण का आदेश निरस्त कर दिया। साथ ही पक्षों को नोटिस जारी कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- तहसील दिवस में प्राप्त गृहकर नामांतरण संबंधी शिकायत का निस्तारण इस मामले में अगली कार्रवाई अब 29 मई को होगी। यह मामला बीबीपुर गांव की डेढ़ बीघा जमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.