सरोजनीगर औद्योगिक क्षेत्र की व्यवस्थाएं सुधरेंगी
लखनऊ, अगस्त 13 -- लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी बलकार सिंह ने सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण कियाष जलनिकासी, सड़क, स्ट्रीट लाइट, जलापूर्ति, सफाई तथा बिजली व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अशोक लेलैंड इकाई का दौरा कर औद्योगिक गतिविधियों तथा संचालन की जानकारी ली। औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में अवस्थापना सुविधाओं, अनुरक्षण कार्यों तथा उद्यमियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के संचालन, उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण तथा उद्योग जगत के साथ निरंतर संवाद बनाए रखना प्राथमिकता है। मातहतों को निर्देश दिया कि उद्यमियों के सुझाओं का परीक्षण कर सुविधाएं बेहतर बनाईजाएंगे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.