लखनऊ, जुलाई 8 -- -पंजीकरण शुल्क जमा नहीं करने वालों को मिलेगी 15 दिन की अंतिम मोहलत लखनऊ, विशेष संवाददाता।

सरोगेसी और प्रजनन तकनीक प्रदेश में सरोगेसी और सहायक प्रजनन तकनीक से जुड़े केंद्रों के पंजीकरण की प्रक्रिया अब तेज होगी। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की अध्यक्षता में बुधवार को हुई राज्य सहायक प्रजनन तकनीक एवं सरोगेसी बोर्ड की दूसरी बैठक में लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण कराने और जिलों में निरीक्षण अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। वहीं प्रदेश में सरोगेसी के लंबित प्रकरणों की देखरेख के लिए डीजी परिवार कल्याण को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

पंजीकरण के लिए आवेदन बैठक में तय किया गया कि सहायक प्रजनन तकनीक और सरोगेसी से जुड़े जिन केंद्रों ने पंजीकरण के लिए आवेदन किया है, उनका जिला स्तर पर गठित समुचित प्राधिकरण तत्काल निरीक्षण ...