जौनपुर, मई 10 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर गांव स्थित फोरलेन हाइवे पर बने डिवाइडर को अराजकतत्वों ने गुरुवार की रात तोड़ कर अवैध कट बना दिया है। एनएचआई के कर्मियों ने बताया कि इसके पूर्व भी उक्त स्थल पर कई बार तोड़े गए डिवाइडर को बनाया जा चुका है। सरोखनपुर गांव जाने की सुगमता को देखते हुए बार-बार डिवाइडर तोड़ दिया जाता है। इससे हाइवे पर दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। हालांकि इसके पूर्व एनएचएआई के सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया था किंतु कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- अवैध कट बंद करने पर एनएचएआई टीम पर हमला यह भी पढ़ें- लापरवाही : पैठना टोल बचाने के चक्कर में पतासंग के पास बेतरतीब दौड़ रहे वाहन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.