मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरैया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्थानीय विधायक शंकर प्रसाद यादव ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में फैली गंदगी और अव्यवस्था देखकर उन्होंने संबंधित अधिकारी को फटकार लगाई। साथ अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों की हाजिरी काटने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सुबह करीब 11 बजे तक चिकित्सा पदाधिकारी (एमओ) अस्पताल में मौजूद नहीं थे। इस पर विधायक ने फोन कर उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचने का निर्देश दिया। कुछ देर बाद चिकित्सा पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे। इसके बाद विधायक ने अस्पताल में कार्यरत कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच की। कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इन सभी की हाजिरी काटने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर समस्याएं...