मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- सरैया। वैशाली ग्रिड से जुड़े पीएसएस में गुरुवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता रवि कुमार सिन्हा एवं विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सरैया के सहायक अभियंता मो. ओजैर आलम ने बताया कि मेंटेनेंस को लेकर गुरुवार की सुबह 10 से शाम 4 बजे तक 33 केवी वैशाली, लालगंज, अमृतपुर के साथ सरैया प्रखंड के बखरा, धनुपरा, आरोपुर व बहिलवारा पीएसएस तथा पारू प्रखंड के सभी पीएसएस में आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.