सरैया में हथियार भिड़ाकर व्यवसायी से गहने लूटे
मुजफ्फरपुर, मई 29 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के मोती चौक के समीप शुक्रवार देर शाम दुकान बंद कर घर जा रहे आभूषण व्यवसायी से नकद सहित गहने लूट लिए। बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार भिड़ाकर वारदात को अंजाम दिया। व्यवसायी महमदपुर बाया निवासी चंदन कुमार ने पुलिस को आवेदन दिया है। बताया कि सरैया बैंक ऑफ इंडिया के समीप उनकी दुकान है। करीब 7:30 बजे बाइक से मोती चौक स्थित घर लौट रहा था। उसी दौरान घर से सौ मीटर पहले बाइक सवार तीन बदमाशों ने घेर लिया। एक बदमाश ने कनपटी पर पिस्टल सटा दिया और हल्ला करने पर गोली मारने की धमकी दी। दो बदमाशों ने बाइक की डिक्की से बैग निकाल लिया, जिसमें करीब 50 ग्राम सोना, ग्राहकों की मरम्मत के लिए रखे गहने और 50 हजार नकद लूट लिए। इसके बाद तीनों बदमाश दोकड़ा की तरफ भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.