मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सरैया की गोरीगामा डीह पंचायत के सामुदायिक भवन को ही शराब धंधेबाजों ने बियर का गोदाम बना दिया। उत्पाद थाना के इंस्पेक्टर दीपक कुमार के नेतृत्व में हुई छापेमारी में इसका खुलासा हुआ है। सामुदायिक भवन का ताला तोड़कर उत्पाद पुलिस टीम ने बियर व शराब की खेप जब्त की है। कार्रवाई के दौरान स्थानीय मुखिया दीपेंद्र राम को भी टीम ने मौके पर बुलाया। सरैया के थानेदार सह प्रशिक्षु आईपीएस भी छापेमारी में शामिल हुए।पुलिस अधिकारियों ने मामले में काफी देर तक मुखिया से पूछताछ की। उससे यह जानने की कोशिश की कि सामुदायिक भवन के ताले की चाबी शराब धंधेबाज तक कैसे पहुंची। यदि शराब धंधेबाज ने पंचायत के ताले को तोड़कर अपना ताला लगाया तो इसकी सूचना पुलिस को पंचायत की ओर से क्यों नहीं दी गई। वहीं, पंचायत सचिव भी जां...