मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- सरैया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर सेवा केंद्र मोती चौक सरैया की ओर से त्रिमूर्ति शिव जयंती प्रभातफेरी निकाली गई। सेवा केंद्र संचालिका बीके राधा दीदी ने कहा कि महाशिवरात्रि हमें अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्योतिर्लिंग स्वरूप परमात्मा शिव से ज्ञान का प्रकाश ग्रहण करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि यदि हम अहंकार, उत्तेजना और बुराइयों रूपी विष को त्याग कर सद्गुणों को धारण करें तो भारत पुनः रामराज्य बन सकता है। कार्यक्रम के दौरान शिव ध्वज फहराया गया तथा उपस्थित लोगों ने व्यसन व कुरीतियों से दूर रहकर मधुर व्यवहार अपनाने की प्रतिज्ञा ली। इसमें बीके चंदेश्वर भाई, बीके वीरेंद्र भाई, बीके डॉ. फनीश चंद्र, बीके धनंजय भाई आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.