मुजफ्फरपुर, जनवरी 24 -- सरैया। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरा में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 'शिक्षित युवा मजबूत राष्ट्र का निर्माता' विषय पर छात्र-छात्राओं के बीच व्याख्यान प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अनिष्का प्रियदर्शी को प्रथम पुरस्कार के रूप में 1000 रुपये, सिमरन कुमारी को द्वितीय पुरस्कार 500 रुपये तथा राजनंदनी कुमारी को तृतीय पुरस्कार 250 रुपये का चेक प्रदान किया गया। बसरा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक पूर्व मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. परमेश्वर ओझा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर प्रधान शिक्षक ओमप्रकाश, को-ऑर्डिनेटर रूपेश कुमार, लेखापाल सुधाकर सिंह, वंदना कश्यप, दीपक कुमार, पप्पू श्रीवास्तव आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.