मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड कांग्रेस कमेटी सरैया के बैनर तले मंगलवार को नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक तथा अयोध्या में राम मंदिर के चंदे में कथित अनियमितता के विरोध में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। गंडक आईबी परिसर से शुरू हुआ जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए जैतपुर मोड़ पहुंचा। यहां केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की गई। मौके पर पश्चिमी जिलाध्यक्ष कृपा शंकर शाही, सुनील कुमार गुप्ता, नीरज कुमार, सुरेश शर्मा नीरज, आलोक शर्मा, विधुकांत मिश्रा, मो. उमर अंसारी, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राजेश्वर राय, राजेंद्र राय, सकिंदर राय, खुदादिन कादरी, जय नंदन झा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...