मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोरीगामाडीह गांव में शुक्रवार को आवारा कुत्ते ने 50 से अधिक लोगों को काट लिया। कुत्ते के हमले में चंद्रकला देवी, मीणा देवी, मुन्नू शाही की पत्नी एवं मां, पृथ्वी सहनी और उनकी पत्नी, चंदेश्वर साह, बालेश्वर सहनी, मनटुन शाही, शंभू शाही, ललन साह, अनुज शाही, बिपिन शाही, विनय राय, संदीप शाही, लक्ष्मण सहनी, राजेश ठाकुर व उनके पुत्र सहित अन्य लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल नरेश शाही, गौरी शाही की पत्नी, नगीना सहनी, रजनीश सहनी के पुत्र तथा मुन्नू शाही को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि सुबह करीब 5 बजे से दोपहर तक कुत्ते ने गांव में आतंक मचाया। इसके बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर कुत्ते को खदेड़कर मार डाला।मुखिया पति बिपेंद्र राम ने बताया कि सुबह टहलन...