मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- सरैया, हिसं। प्रखंड के खैरा गांव स्थित वार्ड नंबर 13 एवं बसरा बाजार में शनिवार को महान दार्शनिक और विश्व कम्युनिस्ट आंदोलन के पथ प्रदर्शक कार्ल मार्क्स की 143वीं स्मृति दिवस मनाई गई। इस अवसर पर हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि कार्ल मार्क्स के विचार आज भी सामाजिक समानता और मजदूर वर्ग के अधिकारों के लिए प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में कॉमरेड योगेंद्र ठाकुर, दशरथ ठाकुर, रामबाबू राय, रंजीत कुमार राय, अरविंद कुमार, मुनीलाल, राकेश कुमार, सोनू कुमार, अविनाश कुमार और दिनेश कुमार सहित अन्य लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और उनके सिद्धांतों को समाज के लिए प्रासंगिक बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.