मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- सरैया, हिसं। प्रखंड के हरपुर बेनी गांव में मंगलवार को अचानक लगी आग से सात घर समेत लाखों की संपत्ति जल गई। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने उसपर काबू पाने का काफी प्रयास किया, लेकिन हवा तेज रहने के कारण सफल नहीं हो सके। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखे कपड़े, अनाज, जेवर, पैसा सहित लाखों की संपत्ति जलकर रख हो गई।स्थानीय पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया पति प्रमोद सिंह ने बताया कि अगलगी में पूनम देवी, सीतवा देवी, नीलम देवी, सुनीता देवी, मुन्नी देवी, सुमित्रा देवी एवं कुशमी देवी के घर जल गए। यह भी पढ़ें- सरैया में आग से सात घर सहित लाखों की संपत्ति जली स्थानीय स्तर पर अग्निपीड़ितों के लिए राहत व बचाव कार्य चल रहा है। उधर, पोखरैरा स्थित मनसा बाबा मंदिर के पीछे स्थित दीपक कुमार के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.